उनसे दुआ सलाम का जो सिलसिला हुआ
थोडा भला हुआ मेरा, ज्यादा बुरा हुआ
माकूल ना हुई कभी दुनिया तो क्या गिला
मेरा लिखा हुआ था जो मुझ-सा कहाँ हुआ
अखबार देख कर कभी अफ़सोस हो तो हो
हम अपने घर में बंद थे जब हादसा हुआ
किन किन घरों में मेरे कई ख़त अत हुए
तुमसे मिला तो मै भी अज़ब बेपता हुआ
तुम ही कहो किसी से था शिकवा मेरा कभी
तुम पर मेरी उम्मीद थी, तुमसे गिला हुआ
हर रोज हादसे नए, हर दिन नै तलाश
हर रोज अपने कद से मै थोडा बड़ा हुआ
वो आसमां से फैसले करता है हमारा
वो है कि नहीं इसका कहाँ फैसला हुआ
सावन शिवरात्रि है आज, नोट करें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
-
Sawan Shivratri 2026: आज सावन माह की शिवरात्रि का अत्यंत पावन पर्व मनाया जा
रहा है. कांवड़ यात्रा के समापन और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह
दिन ...
13 घंटे पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें