गरचे मर जाने की चाहत न हुई
ज़िन्दगी भी हमें राहत न हुई
घर बनाने का तज़ुर्बा था बहुत
घर में रहना कभी आदत न हुई
इतने जुगनू थे मुख़ातिब हमसे
रात भर रोने की फुर्सत न हुई
उनसे रिश्ता उजड़ गया जब से
मै मुंतज़िर हूँ, क़यामत न हुई
हर कहीं दिल लगा रहा मेरा
मेरी ख़ुद से जो अदावत न हुई
जिसको चाहा उसने उदास किया
हमारे प्यार में बरकत न हुई
लफ्ज़ मेरे थे, रूह किसकी थी
एक ग़ज़ल मेरे बदौलत न हुई
अमेरिका-ईरान की नई वार्ता की आ गई तारीख, इस दिन इस्लामाबाद पहुंचेंगे दोनों
मुल्कों के नेता
-
अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता का नया दौर पाकिस्तान की राजधानी
इस्लामाबाद में होने जा रहा है. सीजफायर खत्म होने से पहले दोनों देशों के बीच
समझौते...
6 घंटे पहले
3 टिप्पणियां:
"हर कहीं दिल लगा रहा मेरा
मेरी ख़ुद से जो अदावत न हुई"
सार्थक प्रयास - शुभकामनाएं
आप हिंदी में लिखते हैं। अच्छा लगता है। मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं..........हिंदी ब्लॉग जगत में आपका स्वागत हैं.....बधाई स्वीकार करें.....हमारे ब्लॉग पर आकर अपने विचार प्रस्तुत करें.....|
हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें
एक टिप्पणी भेजें