ज़रा आसां ज़रा मुश्किल लगा था
वो हर सूरत में मेरे क़ाबिल लगा था
वो कुरबत में बहुत मासूम निकला
जो सबको दूर से क़ातिल लगा था
हवा, सूरज, ज़मीं थे साथ अपने
मै अपने से बड़ा गाफ़िल लगा था
हमें घर लौट कर राहत अभी है
सफ़र में भी हमारा दिल लगा था
पहुँच के भी कहीं पहुंचे नहीं हम
सफ़र जो था वही मंजिल लगा था
मेरा उससे कोई रिश्ता न निकला
कभी जो रूह में शामिल लगा था
वहीँ एक नींद सो कर लौट आये
नदी के साथ जो साहिल लगा था
ट्रंप की नई टेंशन... US में अभी पेट्रोल नहीं होगा सस्ता, एनर्जी चीफ ने दे
दी वॉर्निंग
-
Iran War अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के लिए लगातार मुसीबत का सबब बनता
हुआ नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों
में उबाल...
2 घंटे पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें